राज अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला के पेट से निकाला 15 किलो का ट्यूमर

Jan 15, 2021 - 08:08
राज अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला के पेट से निकाला 15 किलो का ट्यूमर


रांची। राजधानी के मेन रोड स्थित राज अस्पताल के चिकित्सकों ने एक महिला के पेट का सफल ऑपरेशन कर 15 किलो का ग्राम का ट्यूमर निकाला। इस संबंध में राज अस्पताल के चिकित्सक डॉ.पीके रैना व डॉ.आशीष कुमार मोदी ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मोरहाबादी निवासी 92 वर्षीय महिला सोनपति देवी विगत लगभग छह माह से पेट दर्द की असहनीय पीड़ा से पीड़ित थी। पेट में गैस व अन्य समस्याओं की वजह से उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उक्त महिला के परिजनों ने राज अस्पताल के चिकित्सकों से संपर्क किया।
जहां उनके पेट में ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। उस वक्त महिला के पेट का ट्यूमर काफी छोटे आकार का था। कोरोना संक्रमण के डर से महिला के परिजनों द्वारा ऑपरेशन को टाला जा रहा था। इस दौरान ट्यूमर बढ़ते – बढ़ते पन्द्रह किलोग्राम का हो गया। ऑपरेशन होने के पहले तक महिला को सांस लेने में दिक्कत की शुरुआत हो चुकी थी। सीटी स्कैन एवं अल्ट्रासाउंड में ओवेरियन सर्वाइकल कैंसर का संदेह था। चिकित्सकों की टीम ने मरीज के घरवालों के साथ खतरों को जानते हुए ऑपरेशन का निर्णय लिया। डाॅ.अखिलेश कुमार सिन्हा ( अनेस्थेसिस्ट ) की देखरेख में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन बहुत ही जोखिम भरा था, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने बहुत ही आत्मविश्वास के साथ सफलतापूर्वक इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। मरीज बिलकुल पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और उसे अच्छा महसूस हो रहा है। इसमे राज अस्पताल की टीम का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0