राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने वरिष्ठ पत्रकार एसएस रूबी को दी श्रद्धांजलि

सकारात्मक पत्रकारिता के पर्याय थे रूबी : राजेश गुप्ता

Dec 1, 2020 - 09:33
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने वरिष्ठ पत्रकार एसएस रूबी को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने वरिष्ठ पत्रकार एसएस रूबी को दी श्रद्धांजलि

रांची। पलामू प्रमंडल के प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंह रूबी के निधन पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की गई। शोक सभा के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि
वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंह रूबी के निधन से मर्माहत हैं। व्यक्तिगत आघात पहुंचा है। उनका निधन पत्रकारिता जगत सहित समस्त समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि रूबी जी सकारात्मक पत्रकारिता के पर्याय थे। उन्होंने पलामू प्रमंडल के कई पत्रकारों को तराशा और सही दिशा भी दिया। वे पत्रकारों के साथ-साथ सामाजिक लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हमेशा रहेंगे। उनसे पत्रकारिता के साथ-साथ घरेलू संबंध भी थे। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना व्यक्त करता हूं।
शोक सभा में प्रदेश सचिव सुरेश राम ठाकुर, प्रेम नाथ साहू, इंजीनियर विजय कुमार प्रसाद, शत्रुघ्न राय, अशोक कुमार कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0