रूट राइडर चिल्ड्रेन स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Aug 16, 2020 - 07:07
रूट राइडर चिल्ड्रेन स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


रांची। रूट राइडर चिल्ड्रेन स्कूल (छाता टूंगरी), चटकपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नारी शक्ति सेना की अध्यक्ष सुचिता तिवारी ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक निदेशक विक्रांत विश्वकर्मा , स्कूल कोऑर्डिनेटर उदय कुमार , शिक्षक चरण कुमार शर्मा , रवि रंजन शर्मा , कोमल कुमारी, बुलबुल कुमारी, नारी शक्ति सेना के उपाध्यक्ष प्रकाश रंजन एवं सचिव राजेश कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। इस वर्ष झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 को लेकर सादे समारोह में सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करते हुए किया गया‌। नारी शक्ति सेना की अध्यक्ष सुचिता तिवारी ने कहा कि कोविड-19 को लेकर पूरा देश आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें सबल बनाएं। नारी शक्ति सेना इस क्षेत्र में विशेष रुप से अपना योगदान देगी ।
मौके पर अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन उदय कुमार ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0