लॉकडाउन के कारण पाकिस्तानी युवती की टल गई शादी,वीजा के लिए पीएम मोदी से लगाई गुहार

Jun 23, 2020 - 05:00
लॉकडाउन के कारण पाकिस्तानी युवती की टल गई शादी,वीजा के लिए पीएम मोदी से लगाई गुहार

पंजाब/जालंधर : पाकिस्तान की रहने वाली सुमायला और जालंधर के रहने वाले कमल कल्याण की लव स्टोरी 1999 में बनी फिल्म सिर्फ तुम से काफी मिलती जुलती है। कमल और सुमायला अब तक एक दूसरे से मिले नहीं, सिर्फ फोन पर बातचीत होती है। पहले दोनों परिवार ने रिश्ते पर सहमति दी। 26 जनवरी 2018 का दिन फिक्स हुआ। जालंधर में कमल सजधज कर तैयार हुआ और युहानाबाद में सुमायला लाल जोड़े में तैयार हुई। वीडियो काल के जरिए दोनों की सगाई हुई। मार्च में उनकी शादी जालंधर के कमल कल्याण से होनी थी। दोनों की सगाई 2018 में हो चुकी है। लॉकडाउन के चलते उनकी शादी टल गई। अब सुमायला ने मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि उसकी शादी के लिए वीजा जल्दी दिलाने की व्यवस्था करा दें।

पाकिस्तान के यूहानाबाद लाहौर की सुमायला ने फोन पर कहा कि वीजा स्पांसरशिप के लिए कमल ने पेपर तैयार कर रखे हैं। लाकडाउन के कारण ये पेपर वे पाकिस्तान नहीं भेजे जा सके हैं। मेरी भारत सरकार से विनती है कि दोनों देशों को शादी के मामले में जल्द वीजा जारी करना चाहिए, सरहदें खोलनी चाहिए। सुमायला जालंधर आएंगी तो शादी होगी। फिर डीसी आफिस में शादी का रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद सुमायला को भारतीय नागरिकता मिलेगी।

खून के रिश्ते खींच ही लाते हैं- ओम प्रकाश

कमल के पिता ओम प्रकाश (पंजाब एंड सिंंध बैंक से रिटायर्ड) ने कहा कि खून के रिश्ते सरहदें नहीं देखते। मेरी दो मौसी हैं जिनकी लाहौर और कसूर में शादी हुई थी। उन्होंने कहा, मेरी कजिन सिस्टर आशिया की बेटी सुमायला से मैंने अपने बेटे का रिश्ता तय किया। कमल की मां सुदेश ने कहा, सुमायला भारत के रहन-सहन से काफी प्रभावित है। दोनों परिवारों में चर्चा हुई और रिश्ता करने का फैसला किया। बेटे की मंगनी हो गई, लॉकडाउन के कारण शादी नहीं हो पाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0