वार्ड पार्षद उर्मिला यादव ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण

वार्ड नंबर 41 की पार्षद उर्मिला यादव ने अपने स्तर से अपने वार्ड क्षेत्र अंतर्गत गरीबों को चिन्हित कर ठंड से राहत दिलाने के लिए नगर निगम के सहयोग के अलावा और दो सौ कंबल व 250 दरी का वितरण किया।

Dec 29, 2019 - 06:51
वार्ड पार्षद उर्मिला यादव ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण

रांची : एचईसी आवासीय परिसर स्थित वार्ड नंबर 41 की पार्षद उर्मिला यादव ने ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से गरीबों के बीच कंबल और दरी वितरित किया। गौरतलब है कि रांची नगर निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड पार्षद को 150-150 कंबल वितरण के लिए दिया गया है। उर्मिला यादव ने अपने स्तर से अपने वार्ड क्षेत्र अंतर्गत गरीबों को चिन्हित कर ठंड से राहत दिलाने के लिए नगर निगम के सहयोग के अलावा और दो सौ कंबल व 250 दरी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि ठंड से ठिठुरते गरीबों को राहत पहुंचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस दिशा में सरकारी व गैर सरकारी संगठनों को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से भी जाड़े के मौसम में ठंड से निजात दिलाने के लिए गरीबों को मदद करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0