शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संतोष चौधरी को उसके घर से 5 लीटर शराब पॉइंट 315 बोर के 9 गोली के साथ शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया ।

Jun 6, 2024 - 10:45
शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गया से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

अतरी थाना क्षेत्र टेउसा गांव में बुधवार को एक युवक शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी ।सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ टेउसा गांव पहुंचकर हंगामा कर रहे युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। घर में छापेमारी के दौरान 5 लीटर शराब तथा पॉइंट 315 बोर के 9 गोली बरामद किया गया । थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि युवक संतोष चौधरी को उसके घर से 5 लीटर शराब पॉइंट 315 बोर के 9 गोली के साथ शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया । तथा टेटुआ गांव निवासी बनकटेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।बनकटेश कुमार के विरुद्ध झगड़ा करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज थी ।दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0