श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने निर्धन व लाचार वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच किया कम्बल वितरित

Nov 30, 2020 - 07:04
 34
श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने निर्धन व लाचार वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच किया कम्बल वितरित

रांची। गरीबों के मसीहा संत शिरोमणी श्रीश्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाजिक एव धार्मिक संस्था एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली की शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में सोमवार को बरियातू स्थित नयाटोली, मोराबादी के विभिन्न क्षेत्रों में 76 कम्बलों का वितरण किया गया। समाजसेवी अक्षय प्रसाद सिंह, राजेश कुमार, धनंजय पाठक, बिनोद चौधरी, पायल सोनी, नकुल साहु के सहयोग से संस्था के पदाधिकारियों एव सदस्यों की उपस्थिति में कम्बलों का वितरण किया गया।
सेवा के महान कार्य में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, अमित पोद्दार, सिताराम चौधरी सहित संस्था के अन्य सदस्यगण मौजूद थे। उक्त जानकारी संस्था के राजू अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0