श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने बड़गांई बस्ती में निर्धन, लाचार व दिव्यांगो के बीच बांटे कम्बल

Dec 16, 2020 - 05:25
 31
श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट ने बड़गांई बस्ती में निर्धन, लाचार व दिव्यांगो के बीच बांटे कम्बल

रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली की शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में बुधवार को बड़गांई बस्ती व आसपास के विभिन्न बस्तियों से आये हुए निर्धन,लाचार व दिव्यांग वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच कम्बल का वितरण बसंत कुमार गौतम, डूंगरमल अग्रवाल की देख-रेख में किया गया। सेवा के महान कार्य में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद सारस्वत, नन्द किशोर चौधरी,ओमप्रकाश सरावगी, सीताराम चौधरी,पुर्णमल सर्राफ,सुरेश चौधरी, अमित पोद्दार,बिष्णु सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0