समाज ने सक्रिय सामाजिक प्रहरी खो दिया : सुबोधकांत सहाय

Jun 4, 2024 - 09:53
समाज ने सक्रिय सामाजिक प्रहरी खो दिया : सुबोधकांत सहाय

रांची। राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदना में उन्होंने कहा कि स्व.अमर सिंह राजनीतिक क्षेत्र के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी हमेशा समाज के हर वर्ग की सेवा में समर्पित रहे। उनके असामयिक निधन से मर्माहत हैं। समाज ने एक सक्रिय सामाजिक प्रहरी खो दिया है। श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0