सिल्ली में पत्रकारों ने मनाया काला दिवस

Mar 1, 2021 - 05:03
सिल्ली में पत्रकारों ने मनाया काला दिवस

सिल्ली: सिल्ली क्षेत्र में एक मई को मजदूर दिवस के दिन पत्रकारों ने काला दिवस मनाया। पत्रकार जो कोरोना काल में शहीद हो गए हैं, उनके परिवार वालों को मुआवजा, एक सरकारी नौकरी की मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया गया। एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा विरोध जताते हुए सरकार से कोरोना संक्रमण से मृत पत्रकारों को मुआवजा और उनके परिजनों को नौकरी देने की मांग की गई। सिल्ली के पत्रकारों द्वारा दो मिनट के लिए मौन रखा गया। इस मौके पर पत्रकार अरविंद कुमार पांडेय, प्रदीप दास, रमाकांत विश्वकर्मा, सुमित रंजन सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0