सुबोधकांत सहाय के भाजपा में जाने की बात बेबुनियाद : दीपक लाल

May 29, 2020 - 11:41
सुबोधकांत सहाय के भाजपा में जाने की बात बेबुनियाद : दीपक लाल


रांची : कांग्रेस नेता दीपक लाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के भाजपा में जाने की बात को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि ऐसी भ्रामक खबरें प्रसारित कर श्री सहाय की छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्री सहाय हमेशा सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्षरत रहे हैं। वह किसी भी हालत में भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी में शामिल नहीं हो सकते हैं। उनके बारे में व्हाट्सएप ग्रुप पर जो भी प्रसारित किया जा रहा है,वह सरासर झूठी बात है। श्री सहाय के भाजपा में शामिल होने की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के रांची महानगर उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, योगेन्द्र सिंह, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व महासचिव पीके चौधरी, कांग्रेस नेता अफसर खान उर्फ बबलू, राजन वर्मा सहित अन्य ने इसका पुरजोर खंडन किया है। कांग्रेस नेताओं ने ऐसी भ्रामक खबरें प्रसारित करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0