सृष्टि महिला स्वाभिमान ट्रस्ट के संस्थापक ने किया मास्क का वितरण

Jan 21, 2022 - 06:14
सृष्टि महिला स्वाभिमान ट्रस्ट के संस्थापक ने किया मास्क का वितरण

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । गुरुवार को गया कॉलेज के प्रशासनिक भवन के पास सृष्टि महिला स्वाभिमान ट्रस्ट के संस्थापक, डॉ अश्वनी कुमार (अध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग एवं मैनेजमेंट) के द्वारा मास्क का वितरण शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के बीच किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व उप प्राचार्य प्रोफेसर आर० के० पी० यादव एवं पूर्व उप प्राचार्य शशि रंजन रस्तोगी के साथ कर्मचारी संघ के सचिव संतोष कुमार सिंह के द्वारा मास्क का वितरण किया गया। डॉ० कुमार ने कहा अब तक देश में तीन लाख से भी अधिक केसेस मिले हैं और इनकी रफ्तार बढ़ ही रही है इसको देखते हुए संस्था के द्वारा पहले भी इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा ,केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एवं जोग्राफी, एवम कॉमर्स संकाय ,में ट्रस्ट के द्वारा सैनिटाइजेशन किया गया था। ज्ञात हो कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा होने वाली है। इसलिए सरकार इसके वैक्सीनेशन का अभियान चलाकर विद्यार्थियों का करोना से बचाव कर रही है। ऐसे समय में संस्था मास्क, सैनिटाइजेशन एवम जागरूकता के द्वारा गया कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थाओं को जहां बहुत बड़े पैमाने पर विद्यार्थी परीक्षा देने आएंगे ,विद्यार्थियों को चौतरफा प्रोटेक्शन प्रदान की जरूरत है। सैनिटाइजेशन एवम मास्क वितरण की श्रृंखला के अंतर्गत संस्था अन्य महाविद्यालयों में भी करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0