सैनिकों का सम्मान गौरव का पल : केके गुप्ता

Mar 25, 2021 - 07:14
सैनिकों का सम्मान गौरव का पल : केके गुप्ता

रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा, रांची महानगर द्वारा रिटायर्ड फौजियों और उनके परिवारों के सम्मान का कार्यक्रम युवा मोर्चा, रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में टैगोर हिल मोराबादी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में फौजियों को शॉल, बुके ,माला भारत माता की चित्र, अंग वस्त्र भेंटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा देश के ऐसे वीर सपूतों पर देश के हर नागरिक को नाज है। ऐसे फौजियों का सम्मान करना हर भारतीय के लिए एक गौरव का पल है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे देश में ऐसे फौजियों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया है। भारत के वीर सपूतों ने चीन को पीछे धकेलने का काम किया, यह हर भारतीय के लिए बड़ा ही गौरव का विषय है ।इसी पल को जश्न के रूप में मनाते हुए और सैनिकों के साहस और पराक्रम का सम्मान करने के लिए युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ,भाजपा रांची महानगर महामंत्री वरुण साहू, बलराम सिंह, संजय महतो, टुनटुन यादव, आनंद पांडे ,राहुल सिन्हा चंकी, पियूष विजयवर्गीय, ऋषभ कक्कड़ ,आशीष अग्रवाल , धर्मेंद्र शुक्ला,तुषार अरव, अक्षय पल्लव ,पीयूष सचिन मुख्य रूप से शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0