स्व.कृष्णा शर्मा का श्राद्धकर्म नौ दिसंबर को

Dec 8, 2020 - 10:54
 21
स्व.कृष्णा शर्मा का श्राद्धकर्म नौ दिसंबर को

रांची। राजधानी के हटिया क्षेत्र निवासी धार्मिक-आध्यात्मिक प्रवृत्ति की लोकप्रिय महिला व कुशल गृहिणी कृष्णा शर्मा का श्राद्धकर्म उनके निवास स्थान “क्षितिज”, कल्याणपुर, (सिंह मोड़), हटिया में 9 दिसंबर को होगा। विदित हो कि श्रीमती शर्मा का निधन विगत 28 नवंबर,2020 को उनके आवास पर हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उनके पति आरएन शर्मा (एचइसी के सेवानिवृत्त अधिकारी) का निधन पूर्व में हो चुका है। शोकाकुल परिवार के सदस्यगण कमल शर्मा, मनोज शर्मा (पुत्र), आभा शर्मा, रेणु शर्मा (पुत्र वधू), सुरेन्द्र कुमार जेटली,किरण जेटली, सुभाष चन्द्र जेटली, ममता जेटली, शुभम शर्मा,प्रियम शर्मा (पौत्र), अमित शर्मा, श्रुति शर्मा सहित समस्त परिजनों ने अपने सगे-संबंधियों, शुभचिंतकों से श्राद्धकर्म में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित करने का अनुरोध किया है। स्व.कृष्णा शर्मा की तेरहवीं के अवसर पर नौ दिसंबर (बुधवार) को सुबह आठ बजे से हवन, अपराह्न बारह बजे से ब्रह्मभोज का कार्यक्रम निर्धारित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0