अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर आईएमए एवं एपीआई ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

गयाजी। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए), एवं एपीआई गया की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आईएमए के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह एवं सचिव डॉ. विमलेंदु विमल ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी सलाह और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह, सचिव डॉ. विमलेंदु विमल, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. डी.के. सहाय, डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. राजेश्वर, डॉ. अबू हुरैरा, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. रविशंकर एवं डॉ. हारून रशीद सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। मौके पर अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह एवं सचिव डॉ. विमलेंदु विमल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आईएमए की प्राथमिकता है। उम्र बढ़ने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी हो जाती है। समय पर जांच कराने से कई स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आईएमए की ओर से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा सेवा से जुड़े कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Aug 21, 2026 - 17:41
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर आईएमए एवं एपीआई ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0