अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने गरीबों के बीच बांटे शाॅल-कंबल

मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म : राजेश सिंह

Jan 17, 2021 - 07:55
अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने गरीबों के बीच बांटे शाॅल-कंबल

रांची। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के सौजन्य से रविवार को कांके प्रखंड अंतर्गत कातमकुड़ी, माॅसिरिंग गांव में गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल और शॉल का वितरण किया गया। अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वह जाने-माने समाजसेवी राजेश सिंह ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सबों को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल राष्ट्रहित,
उद्योग-व्यापार हित व जनहित के प्रति समर्पित है। इसके अतिरिक्त सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत संगठन की ओर से गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा का भी लक्ष्य रखा गया है। संगठन द्वारा उद्यमियों-व्यापारियों के हितों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास जारी है। वहीं, जनहित में भी कई कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। व्यापार मंडल के प्रवक्ता रामाशंकर प्रसाद ने कहा कि गरीबों और लाचारों की सेवा करने में सुखद अनुभूति होती है। इससे मानव जीवन की सार्थकता भी साबित होती है। इस अवसर पर संगठन के रांची जिलाध्यक्ष रतीलाल महली, गोपाल साहू,रामधनी साहू, विजेंद्र मुंडा, सोनू सिंह, प्रदीप लोहरा, मणिलाल साहू, जगत महतो सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0