आईसीएआई का वेबीनार आयोजित

कोविड संक्रमित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को दी जाएगी वित्तीय सहायता : सतीश गुप्ता

Aug 1, 2020 - 07:23
आईसीएआई का वेबीनार आयोजित

रांची। दी इंस्टिच्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई),रांची शाखा द्वारा इंस्टिच्यूट की कमिटी फॉर मेंबर्स इन प्रैक्टिस के सहयोग से एक वेबिनार का आयोजन किया गया।
इस वेबिनार को संबोधित करते हुए इंस्टिच्यूट के कमिटी फॉर मेंबर्स इन प्रैक्टिस के अध्यक्ष सीए सतीश गुप्ता (जयपुर) ने वेबिनार द्वारा पूरे देश से जुड़े चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को कहा कि इंस्टिट्यूट कोविड-19 के संक्रमण काल में भी अपने सदस्यों को मदद पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने इंस्टिच्यूट द्वारा सदस्यों की सुविधा के लिए उठाये गए कदमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इंस्टिच्यूट द्वारा कम ब्याज दरों पर बिना गारंटी लोन और क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जानकारी दी कि इंस्टिच्यूट कोविड से संक्रमित अपने सदस्यों को डेढ़ लाख की वित्तीय मदद प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को उनके प्रैक्टिस में सहयोग करने वाले बहुत से सॉफ्टवेयर जैसे जी एस टी एनुअल रिटर्न, रूल-जेड बुक, लीगल अपडेट से सम्बंधित मोबाइल ऐप्प, एक्सबीआरएल सॉफ्टवेयर, ऑडिट मैन्युअल, आल इन वन – एकाउंटिंग एंड कंप्लायंस सॉफ्टवेयर, जैसे बहुत से सॉफ्टवेयर उन्हें नि:शुल्क मुहैया कराई जा रही है। टैली ईआरपी – 9 गोल्ड (मल्टी यूजर वर्सन) जैसे सॉफ्टवेयर काफी कम दाम में उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसके अलावा मोटर इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंश, प्रोफेशनल इंडेम्निटी इंश्योरेंस एलआईसी टर्म इंश्योरेन्स भी बाजार से सस्ते दरों पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
इस वेबिनार के आरम्भ में इंस्टिच्यूट के रांची शाखा की अध्यक्षा सीए मनीषा बियानी वेबिनार के स्पीकर और ज़ूम ऐप्प के माध्यम से जुड़े चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का स्वागत करते हुए कहा कि देश में अधिकतर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स छोटे और मध्यम आकार के हैं और वे कमिटी फॉर मेंबर्स इन प्रैक्टिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ लेकर अपने आपको सबल बना सकते हैैं।
इस वेबिनार के माध्यम से इंस्टिच्यूट के मध्य भारतीय क्षेत्रीय परिषद् के अध्यक्ष सीए देवेंद्र सोमानी और उपाध्यक्ष सीए अतुल मेहरोत्रा ने भी अपने विचार रखे। वेबिनार का समापन इंस्टिच्यूट की रांची शाखा के सचिव सीए प्रभात कुमार के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। वेबिनार का संचालन रांची शाखा के सी पी इ कमिटी के अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ ने किया। वेबिनार के आयोजन में इंस्टिच्यूट के रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए प्रवीण शर्मा, स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए विनीत अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सीए निशा अग्रवाल और सीए संदीप जालान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0