आस्था फाउंडेशन ट्रस्ट ने समाजसेवी तुषार कांति को दिया कोरोना योद्धा का सम्मान

Jun 10, 2020 - 09:26
आस्था फाउंडेशन ट्रस्ट ने समाजसेवी तुषार कांति को दिया कोरोना योद्धा का सम्मान

रांची-सामाजिक संस्था आस्था फाउंडेशन ट्रस्ट ने श्रीराम कृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव एवं समाजसेवी तुषार कांति शीट को कोरोना योद्धा के सम्मान से नवाजा है। ट्रस्ट की ओर से श्री शीट को कोरोना वाॅरियर की उपाधि दी गई है। गौरतलब है कि इससेे पूर्व भी श्री शीट को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान उत्कृष्ट मानव सेवा के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया है। मानव सेवा के प्रति समर्पित तुषार कांति शीट समाज के हर वर्ग के लोगों के सहायतार्थ सेवा में जुटे रहते हैं। जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा करना उनकी दिनचर्या में शुमार है। पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए देश की विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0