एक्स सी ए पी एफ ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक जेनरल मीटिंग सम्पन

Jan 10, 2020 - 05:30
एक्स सी ए पी एफ ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक जेनरल मीटिंग सम्पन

रांची/नामकुम : राजधानी में स्थित हाईवे किचन में रेस्टुरेंट में बीसएफ ,सीआईएसएफ, एसएसबी, आईटीबी , सीआरपीएफ,आईटीबीपी आदि पारा मिलिट्री के रिटायर्ड कार्मिकों के लिए गठित संस्था एक्स सी ए पी एफ ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन की एनुअल जेनरल मीटिंग सम्पन हुआ। मीटिंग की अध्यक्षता बी एस एफ डीआईजी अमृत लाल तिर्की ने किया। मीटिंग में रिटायर्ड कार्मिकों के कल्याण के लिए किए जाने के कार्यों का निर्णय लिया गया ,जिसमे रांची सीपीसी कैंटीन खोलने के निर्णय लिया गया साथ रिटायर्ड कार्मिकों के परिवारों के कल्याण के लिए भी कई योजनाएं बनाई गई। मीटिंग में बी एस एफ कमांडेंट रोनाल्ड जवाहर हांसदा, कमांडेंट अनिल तिग्गा, टू आई सी सन्नी तिग्गा , रिटायर्ड कमांडेंट सोमनाथ ऑराओं, इंस्पेक्टर सजीत टोप्पो, असिस्टेंट कमांडेंट एस बी टोप्पो, एस बी तिर्की, रिटायर्ड सब इंस्पक्टर पी एस संगा, सी आई एस एफ के पी पी बड़ा, सीआरपीएफ के रोसान , सिरिल तिग्गा। बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट जे पी बखाला, सुदीप देमता ,आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0