एनएसयूआई ने की छात्र संघ चुनाव कराने की मांग

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Jun 6, 2024 - 12:40
एनएसयूआई ने की छात्र संघ चुनाव कराने की मांग

रांची। एनएसयूआई, रांची जिलाध्यक्ष कुमार विक्की के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. रमेश कुमार पांडे से एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल मिला और ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज ने कहा कि एनएसयूआई की ओर से मांग की गई है कि जिन लोगों का सिनेट और सिंडिकेट का कार्यकाल ख़त्म हो चुका हैं, उन सभी का सिनेट, सिंडिकेट सदस्यों का मान्यता को खत्म किया जाए।
जिलाध्यक्ष कुमार विक्की ने कहा कि एनएसयूआई मांग करती हैं कि जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव करवाया जाए।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिकेत राज, जिलाध्यक्ष कुमार विक्की, जिला महासचिव मो. अमन अहमद, प्रदेश सह संयोजक सोसल मीडिया मो. हुसैन अंसारी, जिला सचिव इमरान हाशमी, मोहसिन अंसारी, अमित सिंह शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0