कोरेना के दौरान देवघर जिला प्रशासन ने जारी की चिकित्सक का हेल्पलाइन नंबर।

आप की सुविधा हेतु निशुल्क टेलीमेडिसिन सुविधा की शुरुआत, घर बैठे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और जानकारियों से हो अवगत:- उपायुक्त

कोरेना के दौरान देवघर जिला प्रशासन ने जारी की चिकित्सक का हेल्पलाइन नंबर।

देवघर : उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा प्रेस को जानकारी दी गयी कि वर्तमान में कोरोना वायरस से बचाव हेतु पूरे देश मे लाॅकडाउन की गयी है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है एवं यहाँ के सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी भी दिन-रात पूरे तत्परता के साथ लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में लोगों को फोन काॅल व वाहट्स एप्प के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श मुहैया कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा टेलिमेडिसीन सेवा की शुरूआत की गयी है, जिसके तहत लाॅकडाउन की अवधि में प्रतिदिन पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 1ः00 बजे तक जिला के विभिन्न चिकित्सक दूरभाष एवं वाह्टस एप्प पर उपस्थित होकर लोगों को निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह/परामर्श देंगें। इन चिकित्सकों के नाम व दूरभाष संख्या क्रमशः इस प्रकार हैं- डाॅ संजय कुमार (फिजिसियन)-8603414479, डाॅ गौरी शंकर (फिजिसियन)-7763083690, डाॅ आर के पांडेय (सर्जन)-9939269222, डाॅ कुमार गौरव (सर्जन)-8603804212, डाॅ अर्पिता गाँधी (गायनाॅलोजिस्ट)-9304523584, डाॅ नेहा प्रिया (गायनाॅलोजिस्ट)-7808272716, डाॅ के पल्लवी (गायनाॅलोजिस्ट)-8002382438, डाॅ राजेश प्रसाद (पैडीट्रीशियन)-9006553749, डाॅ एन0सी0 गाँधी (नेत्र चिकित्सक)-9304831762, डाॅ अमित कुमार (दन्त चिकित्सक)-7004523900, डाॅ0 रितेश गौरव (दन्त चिकित्सक)-8877507571 एवं डाॅ चेतना (दन्त चिकित्सक)-9631411515 हैं।
इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि देवघर जिला अंतर्गत चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की और भी अधिक आवश्यकता को देखते हुए पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा यहाँ के सभी निजी व सरकारी क्षेत्र में प्रैक्टिस करने वाले तथा सेवानिवृत्त चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की गयी थी कि वे स्वेच्छा से आगे आयें और जरूरत के इस समय में समाज की मदद करें, जिसके आलोक में उपरोक्त चिकित्सकों द्वारा दूरभाष एवं वाह्टस एप्प पर निःशुल्क सेवा देने हेतु सहमति दी गयी है, ताकि लाॅकडाउन के वजह से वैसे लोग जिन्हें चिकित्सकीय सलाह/परामर्श की आवश्यकता है वे इसके माध्यम से घर बैठे निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह/परामर्श प्राप्त कर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने आगे कही कि यह हम सभी के लिए मुश्किल की घड़ी है जिसका सामना हमें पूरे धैर्य एवं परस्पर सहयोग के साथ करना है, ताकि कोरोना से इस जंग में हमारी जीत हो सकें एवं हम सभी के साथ-साथ हमारा पूरा समाज सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि कृपया जिले के और भी चिकित्सक आगे आएं और मानवीय मूल्यों का परिचय देते हुए समाज की सेवा करें, ताकि परस्पर सहयोग से हम इस विकट परिस्थिति का सामना कर सकें। इसमें सभी का सहयोग आपेक्षित है।