कौन बनेगा करोड़पति की विजेता नाजिया नसीम के सम्मान में समारोह आयोजित

सामाजिक सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी : नाजिया

Nov 19, 2020 - 06:29
कौन बनेगा करोड़पति की विजेता नाजिया नसीम के सम्मान में समारोह आयोजित

रांची। “कौन बनेगा करोड़पति” की विजेता रांची की शान नाजिया नसीम के सम्मान में रांची के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं ने जामिया बैंक्वेट हॉल, कडरू में एक समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर झारखंड की बेटी नाजिया नसीम को मोमेन्टो, शाल व बुके देकर सम्मानित किया गया। समारोह में झारखंड के एक कर्मठ और प्रतिभावान पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद प्रणव को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए समान्नित किया गया। समारोह का संचालन शेपिंग लाईफ के औरंजेब खान ने किया।
समारोह का आयोजन सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी, रांची, मरहबा ह्यूमन सोसाईटी,शेपिंग लाईफ ग्रुप ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में मुख्य रूप से शिपिंग लाईफ, मरहबा ह्युमन सोसाईटी, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी,आईश नगर पंचायत, रांची पब्लिक स्कूल, झारखंड प्रदेश जमयतुल कुरैश, लिटिल गार्डेन स्कूल ,प्राइम रोज स्कूल ,पैरामाउन्ट स्कूल,डिफेंस टीम,अंजुमन इस्लाहुल मुसलमीन, सेन्ट्रल कमिटी, पुंदाग, अल हेरा पब्लिक स्कूल, डोरंडा,एसएम कम्प्यूटर आदि सगठनों ने भाग लिया। समारोह को सम्बोधित करते हुए नाजिया नसीम ने कहा कि आज जरूरत है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। हम सबको मिलकर उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। हिम्मत तब और बढ़ जाती है जब परिवार के साथ-साथ समाज उनकी प्रतिभा को सम्मान देता है। उन्होंने कहा कि हमारे हौसले को आपके प्यार ने एक नई उड़ान दी। हमारी कोशिश होगी कि समाज को नई पहचान दे सकें। समारोह में अकिलुर रहमान,औरंजेब खान ,नेहाल अहमद,मन्जर ईमाम, डॉ. अस्लम परवेज, मो.नावजीश, मन्नान सिद्दिकी,,मो. तौहीद,मोजिब कुरैशी,राशिद अख्तर, जावेद अख्तर,नयर शहाबी,सुहैल अख्तर,समीउल्लाह सर,मो. नाफिसुल आब्दीन,नसीम अहमद, समीउर रहमान, शिब्ली रहमान,मासूम भाई सहजाद मालिक,मो. आरिफ,मो. शदाब, मो. जकिर,मो. नौशाद नाज़िया के पति मो. शकील,मां बुशरा,पिता नसीम अल्वी, मो. आरिफ,मो. तनवीर शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन मन्जर इमाम ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0