गुरुद्वारा श्रीगुरूनानक सत्संग सभा में शुक्राने का दीवान सजाया गया

Dec 6, 2020 - 10:56
 0  37
गुरुद्वारा श्रीगुरूनानक सत्संग सभा में शुक्राने का दीवान सजाया गया

रांची। गुरुद्वारा श्रीगुरूनानक सत्संग सभा द्वारा रविवार को दोपहर 2.30 बजे से गुरुद्वारा साहिब,कृष्णा नगर कॉलोनी में शुक्राने का दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत दोपहर 2.30 बजे  सुखमनी साहिब जी के सामूहिक पाठ से हुई तत्पश्चात स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा ” किलविखो नसवंजो करता घर आया……. ” एवं ” साहिब मेरा एको है एको है भाई एको है………” शबद गायन से हुई। शाम 4 बजे से 5 बजे तक गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई साहिब भाई महिपाल सिंह जी एवं साथियों ने ” तू सच्चा सांई प्रभ पास जन की अरदास …………..” तथा ” छड सिंहासन हर जी आये……………” एवं ” गुरुनानक की वडिआई……..” जैसे कई शबद गायन कर साध संगत को निहाल किया। मनीष मिढ़ा ने कथावाचन कर साध संगत से गुरमत विचार सांझा किए और संगत को रोजाना सुखमनी साहिब जी का पाठ करने का आह्वान किया‌ अनंद साहिब जी के पाठ,अरदास,हुक्मनामा एवं कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ शाम 6 बजे दीवान की समाप्ति हुई। गुरुद्वारा के हेड ग्रन्थी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी ने अरदास की.
। मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया। सत्संग सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी ने प्रकाश पर्व के सफल समापन के लिए समूह साध संगत का आभार जताया और इसी तरह गुरुघर से की सेवा से जुड़े रहने का आह्वान किया।
      सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने जानकारी दी कि यह विशेष दीवान 30 नवंबर को मनाए गए श्री गुरुनानक देव जी के पावन 551वें प्रकाश पर्व के सफल समापन पर वाहेगुरु का शुक्रिया अदा करने के उपलक्ष्य में सजाया गया।
    विशेष दीवान में जयराम दास मिढ़ा,चरणजीत मुंजाल,अर्जुन दास मिढ़ा,अशोक गेरा,दीनदयाल काठपालिया, हरगोविंद सिंह,वेद प्रकाश मिढ़ा,अमरजीत गिरधर,प्रेम सुखीजा,सुरेश मिढ़ा,आशु मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,सुभाष मिढ़ा,गुलशन मिढ़ा,पवनजीत खत्री,महेंद्र अरोड़ा,हरजीत मक्कड़,रमेश गिरधर,मोहन काठपाल,जीवन मिढ़ा,जितेंद्र मुंजाल,हरीश मिढ़ा,अनूप गिरधर,विनोद सुखीजा,रमेश पपनेजा,इंदर मिढ़ा,रमेश तेहरी,कमल अरोड़ा,उमेश मुंजाल,चंदन गिरधर,ज्ञान मादनपोतरा,मनीष गिरधर,गीता कटारिया,मंजीत कौर,नीता मिढ़ा,इंदु पपनेजा,रेशमा गिरधर,मीना गिरधर,बिमला मुंजाल,बंसी मल्होत्रा,बीबी प्रीतम कौर,मनोहरी काठपाल,अमर मुंजाल,खुशबू मिढ़ा,रजनी तेहरी,उषा झंडई समेत अन्य शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0