चलती कंटेनर में लगी आग,आधी कंटेनर जलकर खाख।

कंटेनर में आग लगने से अनुमानतः लाख रुपए का सामान जलकर खाख हो गया।

Jul 21, 2021 - 04:12
चलती कंटेनर में लगी आग,आधी कंटेनर जलकर खाख।


बरही /चौपारण : थाना क्षेत्र के जीटी रोड के सियरकोनी में चलती कंटेनर संख्या डीएल 01 जीसी 4350 में अचानक आग लग गई और जलते वाहन को देखकर चालक व उपचालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर ए एस आई दयानंद सरस्वती, शशि भूषण कुमार पुलिस जवानों के साथ घटना स्थाल पहुंचकर स्थानीय मुखिया विनोद सिंह, समाजसेवी प्रभात सिंह व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया तबतक कंटेन्टर का आधा हिस्सा जल चुका था।वहीं प्रभात सिंह अपने नवनिर्मित होटल के पानी के टंकी से लंबी पाइप लगाकर आग बुझाने में काफी मदद की। कंटेनर ट्रांसपोर्ट का माल लेकर दिल्ली से आसनसोल जा रहा था। कंटेनर में फार्च्यून लदा था। चालक मुकेश कुमार ने बताया कि अचानक केबिन में आग लग गई। शायद शॉट सर्किट से ही आग लगने की घटना हुई। कंटेनर में आग लगने से अनुमानतः लाख रुपए का सामान जलकर खाख हो गया। पुलिस प्रशासन की सूचना के बाद भी घटना स्थल पर अग्निशमन वाहन खबर लिखे जाने तक नही पहुंच पाई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0