जनसमस्याओं के समाधान के लिए “उपमहापौर आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ

Jun 19, 2024 - 09:39
जनसमस्याओं के समाधान के लिए “उपमहापौर आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ

रांची। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले चारों विधानसभा (रांची, हटिया, कांके व खिजरी) क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर उप महापौर की ओर से अनोखी पहल की गई है। “उप महापौर आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने सभी नागरिकों से अपनी समस्याओं को साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उप महापौर संजीव विजयवर्गीय द्वारा रांची नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले चारों विधानसभा क्षेत्र के आम जनता से यह अपील किया गया।
उन्होंने कहा कि रांची की जनता को आए दिन किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रांची के जनप्रतिनिधि होने के कारण हमारा भी दायित्व है कि रांची की जनता के समस्याओं का समाधान करें।
अब रांची की जनता को अपनी समस्या के समाधान के लिए निगम के चक्कर नहीं काटने होंगे। क्योंकि अब जहां समस्या होगी, वहां के निवासियों के द्वारा अवगत कराने पर उप महापौर स्वयं वहां पहुंच कर उनके समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0