जीबीएम कॉलेज की एनएसएस इकाई ने "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत आयोजित किया पोस्टर मेकिंग कंपटीशन, एनएसएस स्वयंसेवक अंजली प्रथम, नैना द्वितीय, एवं रागिनी तृतीय स्थान पर
गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में कॉलेज की एनएसएस इकाई ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय, पटना एवं एमयू बोधगया से प्राप्त निर्देशों के अनुसार दिनांक 09 अगस्त से 17 अगस्त तक देश भर में चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा अभियान" के चौथे संस्करण के तहत प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के संरक्षण में पोस्टर मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया, जिसमें कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। छात्राओं न देशभक्ति के भाव से भरे रंग-बिरंगे पोस्टर्स बनाए। एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं निर्णायक मंडल की सदस्य एनसीसी सीटीओ डॉ नगमा शादाब, सेहत केंद्र की प्रभारी डॉ प्रियंका कुमारी एवं डॉ बनीता कुमारी ने विजेताओं का चयन उनके द्वारा बनाए गए पोस्टरों के विषय, कल्पनाशीलता, एवं प्रस्तुतीकरण की उत्कृष्टता के आधार पर किया। प्रतियोगिता में एनएसएस स्वयंसेवक अंजली कुमारी को प्रथम, नैना कुमारी को द्वितीय एवं अखौरी रागिनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्या डॉ पटेल ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सभी छात्राओं ने विजेता छात्राओं को बधाइयाँ दीं।