झारखण्ड के शशांक भूषण सिंह बने भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के सदस्य।

भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान भारत सरकार खेल एवं युवकार्य मामले से मान्यता प्राप्त संस्थान जिसका कार्य खेल एवं शारीरिक शिक्षा को ग्रास रुट पर विकसित है ।

Jul 13, 2020 - 04:57
झारखण्ड के शशांक भूषण सिंह बने भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के सदस्य।

झारखण्ड स्टेट प्रोमोशन सोसाइटी में शारीरिक प्रशिक्षक सह झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सह कोषाध्यक्ष शशांक भूषण सिंह को भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के सक्रिय सदस्य बनाया गया। इस पर शशांक ने बताया कि भारतीय शारीरिक शिक्षा संस्थान भारत सरकार खेल एवं युवकार्य मामले से मान्यता प्राप्त संस्थान जिसका कार्य खेल एवं शारीरिक शिक्षा को ग्रास रुट पर विकसित है साथ ही शारीरिक शिक्षा विषय को प्राइमरी स्तर पर देश के सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूल में लागू करवाना है साथ ही पूरे भारत में शारीरिक और खेल संस्कृति का प्रसार,खेल प्रतिभा की पहचान,खेल क्षमता का विकास अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन प्रदान करना, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन कराना इत्यादि बहुत सारे कार्य पेफी द्वारा आयोजित किये जाते है। इस संस्थान का सदस्य बनने पर झारखण्ड के सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0