तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

गयाजी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नूतन नगर कालीबाड़ी से शहीद भगत सिंह चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा का समापन शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों से बना ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंग क्रमशः साहस एवं त्याग, शांति एवं सत्य तथा समृद्धि एवं हरियाली का संदेश देते हैं। वहीं, अशोक चक्र निरंतर प्रगति और कर्मशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान की याद दिलाती है। विशेष रूप से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने में ऐसी यात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि तिरंगे का सम्मान केवल तिरंगा यात्रा तक सीमित नहीं रहना चाहिए। स्वच्छता, शिक्षा, कानून का सम्मान, सामाजिक सद्भाव और देश की प्रगति में योगदान देना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्रध्वज का सम्मान है। वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। तिरंगा यात्रा हमें देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा भारत को विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में योगदान देने का संकल्प दिलाती है। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता संतोष ठाकुर, राणा रणजीत सिंह, विजय प्रसाद उर्फ काला नाग, गोपाल यादव, दीपक पांडेय, राजेश चौधरी, संतोष सिंह, सुनील रविदास, दिलीप राज, सुनील बंबईया, एस. राजेश आनंद, अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शर्मा, अधिवक्ता हीरा यादव, संजय यादव, शेखर कुमार, संजू रजक, बबलू गुप्ता, कुंदन सिंह, महेश यादव, मंटू कुमार, रामविलास उर्फ गुड्डू, सांव प्रदीप मांझी, करण कुमार, उपेंद्र रविदास सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aug 12, 2026 - 13:57
तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0