नवनिर्मित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ 

कलश यात्रा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय। जयपुर के कारीगरों द्वारा निर्मित मूर्तियां बनी आकर्षण का केंद्र ।

Feb 6, 2026 - 11:49
नवनिर्मित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ 

धार्मिक-आध्यात्मिक संस्था श्री महावीर सेवा संस्थान,सेक्टर तीन, धुर्वा द्वारा नवनिर्मित हनुमान मंदिर (टीओपी के निकट) के तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। 
इस अवसर पर प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय शामिल हुए। कलश यात्रा टीओपी स्थित मंदिर परिसर से शालीमार तालाब होते हुए पुनः वापस मंदिर परिसर पहुंची। 
 विदित हो कि श्री महावीर सेवा संस्थान द्वारा हनुमान मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया है।  तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा की गई है। 
जयपुर के कारीगरों द्वारा निर्मित श्री राम दरबार (परिवार) की मूर्तियां, शंकर-पार्वती व श्री गणेश जी, शिव परिवार की मूर्तियां, शिवलिंग व बजरंगबली की  मूर्ति मंदिर में स्थापित की जाएगी। मूर्तियों की कलाकारी आकर्षण का केंद्र बनी है। तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का समापन आठ फरवरी रविवार को होगा। 
 इस अवसर पर समाजसेवी सुनील कुमार सहाय, दीपक प्रसाद, पूर्व पार्षद सुचिता रानी राय, किरण देवी, मेयर पद की प्रत्याशी रोशनी खलको, प्रभात कुमार राजन, राजकिशोर प्रसाद'बाबू', संतोष सिंह, गुड्डू चौबे, पप्पू पाठक, सरल सिंह, अरुण मिश्रा'पप्पू', देवाशीष दत्ता, भोला, संजीत, संसार, नवयुवक संघ, सेक्टर तीन के सदस्यगण सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0