पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय पर झंडोत्तोलन

महापुरुषों का त्याग और समर्पण अविस्मरणीय: दिलीप सिंह

Aug 15, 2024 - 14:49
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय पर झंडोत्तोलन

रांची: देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एचईसी काॅलोनी स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया गया।  एचईसी क्षेत्र के लोकप्रिय श्रमिक नेता दिलीप सिंह ने ध्वजारोहण किया। मौके पर श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के लिए अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। ब्रिटिश सरकार के क्रूर शासन से मुक्ति दिलाने में महापुरुषों का त्याग और समर्पण अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदर्शिता से देश के विकास को गति मिली।


श्री सिंह ने कहा कि एशिया प्रसिद्ध कारखाना एचईसी की स्थापना कर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश में औद्योगिक क्रांति की बुनियाद रखी। देश में विभिन्न कल-कारखानों की जननी के  रूप में मातृ उद्योग  एचईसी  कारखाना स्थापित है। 
लेकिन वर्तमान में कारखाना दम तोड़ रहा है।
 श्री सिंह ने कहा कि एचईसी कारखाना के पुनरुद्धार के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का उल्लेखनीय योगदान रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने समस्त झारखंड वासियों से एशिया प्रसिद्ध कारखाना एचईसी को बचाने का संकल्प लेने की अपील की। 
इस अवसर पर कृपा शंकर श्रीवास्तव,सुनील सहाय, पीके चौधरी, उमा सिंह, कमल ठाकुर, विशाल सिंह, कमलेश कुमार, शैलेंद्र सिंह, राजकिशोर प्रसाद (बाबू), अरुण कुमार मिश्रा (पप्पू), पंकज सिंह, अभय चंद्र, नीतू देवी, पानपति देवी, मेरी तिर्की, रमेश सिंह, अरविंद सिंह, पीके पंकज, लखन दत्ता,धीरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0