पीड़ितों को खाद्यान्न मुहैया कराने में जुटी है सामाजिक संस्था “आम जनता हेल्पलाइन”

Jun 14, 2024 - 05:00
पीड़ितों को खाद्यान्न मुहैया कराने में जुटी है सामाजिक संस्था “आम जनता हेल्पलाइन”

रांची। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से गरीबों और जरूरतमंदों को खाद्यान्न व अन्य सामग्री मुहैया कराने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में राजधानी रांची शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था “आम जनता हेल्पलाइन” पीड़ित मानवता के सेवार्थ सेवा कार्य में निरंतर जुटी हुई है। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष एजाज गद्दी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान खासकर गरीबों की स्थिति काफी गंभीर हो गई है। उनके समक्ष भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे में शहर के विभिन्न स्लम एरिया में गरीबों के बीच राशन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रत्येक सप्ताह शहर के विभिन्न स्लम एरिया (झुग्गी-झोंपड़ी) बस्तियों में जाकर गरीबों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। इस क्रम में आज क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री वितरित की गई। राशन किट में चावल, दाल, आलू, प्याज, तेल,नमक आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक कार्य में हमारी टीम के सहयोगी हाजी फिरोज जिलानी, हाजी जसीम,मो.गुड्डू, पत्रकार आदिल रशीद सहित अन्य का महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से सुखद अनुभूति होती है। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने में सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों को आगे आने की उन्होंने अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0