पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ़ छोटे राजा भी कोरोना संक्रमित हुए।

पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने पिछले दिनों रांची में मंत्री मिथिलेश ठाकुर और अफसरों से मुलाकात की थी, उसके बाद श्री ठाकुर के पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था।

Jul 12, 2020 - 07:10
पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ़ छोटे राजा भी कोरोना संक्रमित हुए।

गढ़वा : भवनाथपुर विस क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। उनके साथ उनकी टीम के तीन अन्य सदस्य भी पॉजिटिव मिले हैं। खबर के मुताबिक श्री देव के निजी सचिव प्रदीप सिंह व उनके सहयोगियों मुक्तेश्वर पांडेय और रोहित वर्मा सभी ने आज सदर अस्पताल जाकर स्वयं अपना सेंपल दिया था। देर शाम चारो का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। यहां बता दूं कि पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने पिछले दिनों रांची में मंत्री मिथिलेश ठाकुर और अफसरों से मुलाकात की थी, उसके बाद श्री ठाकुर के पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। श्री ठाकुर से मिलने और उनके पॉजिटिव पाये जाने के कारण श्री देव ने आज अपना सेंपल दिया था। जांच के बाद श्री देव का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। उधर पूर्व विधायक श्री देव के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद श्री बंशीधर नगर समेत भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0