प्रदेश युवा राजद की समीक्षा बैठक आयोजित

Feb 10, 2021 - 11:21
प्रदेश युवा राजद की समीक्षा बैठक आयोजित

रांची। झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल की समीक्षा बैठक युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय, धुर्वा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह एवं राजद दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश रोशन उपस्थित थे। बैठक में युवा राजद के पदधारियों द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह एवं युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत व धारदार बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की विचारधारा एवं राजद द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर डॉन बॉस्को स्कूल के शिक्षक अभिषेक कुमार ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मुख्य रूप से युवा राजद प्रधान महासचिव शौकत अंसारी, वरीय उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी,उपाध्यक्ष जफीर खान,महासचिव कमलेश यादव, डॉ. मनोज,संगठन सचिव गायत्री देवी, प्रवक्ता मंतोष यादव,प्रवक्ता रवि जायसवाल,रांची जिला अध्यक्ष राजू गोप, रांची महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,संतोष राम,फहीम खान, संदीप तिवारी, सना खान,विक्की यादव,फरहान,सोनी कुमारी,सतरूपा पांडे,मनीषा कुमारी, अभिषेक कुमार, सलीम जावेद, गुलजार, राजेश यादव, कृपानंद महतो, अमित जयसवाल, समेत अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0