बेटा गाड़ी ख़रीदने की ज़िद पर अड़ा था ,पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला ।

बेटा विगत कई दिनों से गाड़ी खरीदने की जिद कर रहा था ।पिता की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नही थी ।

Jun 5, 2024 - 07:20
बेटा गाड़ी ख़रीदने की ज़िद पर अड़ा था ,पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला ।

गुमला

बीते 14 जुलाई को बेटे की हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आपको बता दें कि बेटा विगत कई दिनों से गाड़ी खरीदने की जिद कर रहा था ।पिता की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नही थी ।एक लॉक्डाउन की मार उस पर बेटे के द्वारा मोटरसाइकल ख़रीदने की ज़िद ।घर में अशांति का माहौल बन गया था । मजबूर बाप अपना आपा खो बैठा और बेटे से नाराज पिता ने उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। साक्ष्य छिपाने के लिए आननफानन में बेटे का दाह संस्कार भी कर दिया था।

गुमला पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मृतक के पिता को खोज निकाला और उसे अपने पुत्र की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0