भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने सिमडेगा के उपायुक्त को सौंपा चार सौ फेश सेफ्टी मास्क

Jun 18, 2024 - 09:43
भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने सिमडेगा के उपायुक्त को सौंपा चार सौ फेश सेफ्टी मास्क


रांची। मदर एनजीओ, सिमडेगा व भारतीय लोक कल्याण संस्थान द्वारा उपायुक्त सुशांत गौरव को 400 आई शील्ड फेश सेफ्टी मास्क संस्था के सचिव चंद्रदेव सिंह ने उपलब्ध कराया।
श्री सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के उद्देश्यों से पिछले साल से संस्था प्रचार-प्रसार का कार्य कर रही है। लोगों को कोराना के बचाव हेतु अपना मास्क सही से लगाना है , दो गज की दूरी अभी जरूरी , हाथ साबुन से बार-बार धोना और अपने और अपने पूरे परिवार वैक्सीनेशन लगाना है जरूरी, लोगों को बता कर जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि यह मास्क अन्य मास्क से काफी आरामदायक है।इस मास्क का एक विशेष गुण यह है कि यह मास्क मुंह , नाक एवं आंख तीनों को ढंकता है। यह मास्क दिखने में काफी आकर्षक है।इस मास्क के प्रयोग से चेहरे को छूने की आदत से छुटकारा मिलेगा।

संस्था के द्वारा ग्राम स्तर पर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें लोगों को पंच सूत्र का पालन करने की बात कही जा रही हैं। इसमें पहला घर से बाहर निकलते समय और काम के दौरान मुंह और नाक को मास्क,गमछे या साफ कपड़े से ढक के रखें। दूसरा ना एक दूसरे से हाथ मिलाएं ना गले में ले। काम के समय एक दूसरे से एक मीटर की सामाजिक दूरी बनाए रखें, तीसरा समय-समय पर हाथों को साबुन से 20-40 सेकंड तक अच्छी तरह से धोते रहे, सार्वजनिक स्थानों पर ना थूके, अपनी आंख नाक या मुंह को नाक को ना छुए, चौथा अच्छे सेहत के लिए पोस्टिक आहार और गर्म पानी पीते रहें। पांचवा बुखार सूखी खांसी सांस लेने में परेशानी आदि के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरी जांच कराएं। टोल फ्री नंबर 104 का प्रयोग करें। अपने एवं अपने पूरे परिवार के 18 वर्ष के ऊपर वाले सभी सदस्यों का वैक्सीनेशन जरूर कराएं। मास्क सौंपने के दौरान स्टेट कोऑर्डिनेटर संजय कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रबंधक पदाधिकारी सोनू कुमार ,राजेश कुमार ,हेरेंन बरजो,डेविड उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0