मंत्री और विधायक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री हुए होम क्वारंटाइन

कांके रोड स्थित सीएम आवास और प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

Jul 8, 2020 - 10:15
मंत्री और विधायक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री हुए होम क्वारंटाइन

झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। कोरोना की चपेट में राज्य सरकार के मंत्री और विधायक भी आ गए हैं। सूबे के पेयजल-स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और झामुमो विधायक मथुरा महतो के कोरोना पॉजिटिव होने पर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई मंत्रियों, सीएम के निजी सचिव और प्रेस सलाहकार, सीएम हाउस के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं को होम क्वॉरेंटाइन रखने का निर्णय लिया है। फिलवक्त एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री आवास और प्रोजेक्ट भवन में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ‌ जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्वयं को आइसोलेशन में रखने का निर्णय लिया है। वहीं, रांची में पेयजल- स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास के बाहर नो-एंट्री का बोर्ड लगा दिया गया है। प्रोजेक्ट भवन सचिवालय और नेपाल हाउस स्थित सचिवालय के प्रवेश द्वार पर भी गहन जांच-पड़ताल के बाद लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0