मिर्जा गालिब कॉलेज में भाषण, देशभक्ति कविता और गजल वाचन प्रतियोगिता
गयाजी। शहर के प्रतिष्ठित मिर्जा गालिब कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता तथा देशभक्ति कविता एवं गजल वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।भाषण प्रतियोगिता में पूजा कुमारी ने प्रथम, अतिका इफ्फत ने द्वितीय और सबा फिरदौस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सारिम अब्बास और डॉ. अनुराधा सिंह शामिल थे। वहीं, देशभक्ति कविता एवं गजल वाचन प्रतियोगिता में आयशा सिद्दीकी ने प्रथम, समीरा सिद्दीकी ने द्वितीय और अमरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके निर्णायक डॉ. शब्बीर आलम और डॉ. इबरार खान थे।इस अवसर पर कॉलेज के सचिव शकील अहमद खान ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कॉलेज की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. इरफाना नाहिद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मो. सफदर अली ने दिया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जोफैल हसन, डॉ. सिद्धार्थ गौतम, डॉ. इजहार अली, लुबना बानो सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. इबरार खान और डॉ. अकरम वारिस ने दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


