मेन रोड दुकानदार सहयोग समिति ने गरीबों को परोसा मुफ्त भोजन

Jan 15, 2021 - 08:10
मेन रोड दुकानदार सहयोग समिति ने गरीबों को परोसा मुफ्त भोजन

रांची : शहर के मेन रोड स्थित ताज बुक डिपो के पास मेन रोड दुकानदार सहयोग समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को गरीबों व जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन परोसा गया। इस संबंध में समिति के सचिव साजिद उमर ने बताया कि मानव सेवा के तहत विगत तकरीबन पांच माह से प्रत्येक शुक्रवार को गरीबों को भोजन कराने का क्रम जारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेली मार्केट दुकानदार समिति के सदर मोहम्मद शमीम और सेक्रेटरी मोहम्मद इजहार ने मानव सेवा के तहत मेन रोड के दुकानदारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर मौजूद झामुमो नेता रोशन खलखो ने भी दुकानदारों द्वारा पीड़ित मानवता के सेवार्थ किए जा रहे कार्यों को सराहा।
इस अवसर पर अध्यक्ष गुरु चरण सिंह , सचिव साजिद उमर , साजली , सुहेल अख्तर ,आबिद हुसैन , नसीम भाई , ग्यासुद्दीन , मोहम्मद शारिक , अभिषेक शर्मा ,महेंद्र जैन , साकिब हुसैन , वकील भाई , इरशाद , कमर भाई , एजाज अहमद उर्फ अज्जू , मोहम्मद नजमी हुसैन, नेहाल अहमद , शेख इजराफिल , महेंद्र जैन सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0