मोक्ष और ज्ञान की धरती गया से बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा, केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह

Aug 19, 2021 - 07:48
मोक्ष और ज्ञान की धरती गया से बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा, केंद्रीय मंत्री आर.के.सिंह

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । आर.के. सिंह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय नगरी मोक्षभूमि, गयाजी में आगमन पर वजीरगंज विधानसभा के विधायक वीरेंद्र सिंह ने सम्मान अभिवादन, भव्य स्वागत किये। इसके बाद बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी टेकना फार्म में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने प्रेस वार्ता किया। मोक्ष और ज्ञान की धरती गया से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की जा रही है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के सिंह गुरुवार से इसका आगाज करेंगे। इस यात्रा में मुख्य रूप से जिला प्रभारी मंत्री सह उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित प्रदेश स्तर के नेता शामिल है। यात्रा के लिये गया हवाईअड्डा पहुँचने पर ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़े के साथ फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया। स्वागत के मौके पर औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह, नगर विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद हरि मांझी, जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। आपको बता दे जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत गया के शक्तिपीठ माँ मंगला गौरी मंदिर से शुरू की जाएगी जो शहर के गेवाल बिगहा, गया कॉलेज, सिकड़िया मोड़, मगध मेडिकल रोड, चेरकी होते औरंगाबाद की ओर जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0