रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने सदर अस्पताल में नए चार बेड वाले एसएनसीयू का किया उद्घाटन

सीएमपीडीआई ने जिला प्रशासन को सौंपा चार बेबी वार्मर बेड

Mar 27, 2021 - 08:24
रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने सदर अस्पताल में नए चार बेड वाले एसएनसीयू का किया उद्घाटन

रांची: उपायुक्त छवि रंजन ने सदर अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केअर यूनिट एसएनसीयू में चार नए बेबी वार्मर बेड का उद्घाटन किया।
बेबी वार्मर बेड सीएमपीडीआई ने जिला प्रशासन रांची को सीएसआर के तहत सौंपा है।
गौरतलब है कि सदर अस्पताल में अब तक स्पेशल न्यू बोर्न केअर यूनिट एस एन सी यू में 12 बेबी वार्मर बेड थे। चार नए बेड के साथ अब कुल 16 बेबी वार्मर बेड कार्यरत हो गए हैं। जिससे नवजात शिशुओं के पर्याप्त देखभाल में सुविधा होगी।
उपायुक्त छवि रंजन ने उद्घाटन के दौरान कहा कि सदर अस्पताल का एसएनसीयू ज्यादा सुदृढ़ हुआ है। कई नवजात शिशुओं को जन्म के समय विशेष देखभाल की जरूरत होती है। उस स्थिति में यह बेबी वार्मर बेड बेहद कारगर साबित होता है।
उपायुक्त श्री रंजन ने सीएमपीडीआई को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ बनाने में सहायक होगा। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0