लातेहार- अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Jan 10, 2020 - 05:27
लातेहार- अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

लातेहार : पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमीत कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पतरातू-सासंग बस्ती से अवैध कोयला लदा एक ट्रक (जेएच 02टी-6895) जब्त किया गया है. इस ट्रक में 25 टन कोयला लदा है. जब ट्रक चालक लोकनाथ कुमार से कोयले की कागजात की मांग की गयी तो उसने जो कागजात प्रस्तुत किये वह फर्जी पाया गया. जांच में पता चला कि उपरोक्त कोयला को मगध कोलियरी, बालुमाथ से चोरी कर घुटाम बालुमाथ निवासी जुबेर मियां, आसीन मियां एवं चरकू मियां के द्वारा सांसग के मालिक प्रकाश साहू के ईट भठ्ठटा में गिराया जा रहा था. इस मामले में भट्ठा मालिक प्रकाश साहु, अवैध कोयला कारोबारी जुबेर मियां, आसीन मियां एवं चरकू मिया, ट्रक मालिक व चालक के विरूद्ध सदर थाना में कांड संख्या 01/2020 दर्ज कराया गया है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0