लायंस क्लब ऑफ धुर्वा ने गरीबों के बीच बांटे गर्म वस्त्र

पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : तुषार कांति शीट

Dec 29, 2020 - 05:54
लायंस क्लब ऑफ धुर्वा ने गरीबों के बीच बांटे गर्म वस्त्र

*पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : तुषार कांति शीट
रांची। लायंस क्लब ऑफ धुर्वा के सौजन्य से मंगलवार को हटिया क्षेत्र अंतर्गत गनियोर टोली व आसपास के इलाकों (स्लम एरिया) के गरीबों के बीच गर्म वस्त्र वितरित किया गया। इस मौके पर लगभग दो सौ पुरुष, महिलाओं, बच्चे व वृद्धजनों के बीच जाड़े के मौसम में पहनने लायक गर्म वस्त्र (कंबल,शाॅल,स्वेटर, कार्डिगन,साड़ी, पैन्ट-शर्ट आदि) बांटे गए। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ धुर्वा के कोषाध्यक्ष तुषार कांति शीट ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता करने से सुखद अनुभूति होती है। इस दिशा में सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि गैर सरकारी स्तर पर भी संस्थाओं व दानदाताओं को सामाजिक दायित्व के तहत पीड़ित मानवता की सेवा में तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर लायंस क्लब ऑफ धुर्वा के प्रेसिडेंट तन्मय मुखर्जी, अरुण सिन्हा,सामाजिक संस्था “स्तंभ” के महासचिव व समाजसेवी कुणाल कुमार, अरुण विश्वास सहित अन्य मौजूद थे। वस्त्र वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिजीत भट्टाचार्य,शुभ्रा भट्टाचार्य,काजल घोष,तनय शीट, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता बोवास टूटी, सावित्री केरकेट्टा, पुनीता सोय ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0