वार्ड 35 के पार्षद झरी लिंडा ने किया कंबल वितरण

150 कंबल रांची नगर निगम की ओर से वितरण हेतु पार्षद को प्रदान किया गया था। वहीं, पार्षद ने अपने स्तर से 200 कंबल बांटे।

Dec 29, 2019 - 06:49
वार्ड 35 के पार्षद झरी लिंडा ने किया कंबल वितरण

रांची : नगर निगम के वार्ड संख्या 35 के पार्षद झरी लिंडा ने पीड़ित मानवता की सेवार्थ रविवार को पार्षद कार्यालय में आसपास के गरीबों के बीच 350 कंबल का वितरण किया। इसमें से 150 कंबल रांची नगर निगम की ओर से वितरण हेतु पार्षद को प्रदान किया गया था। वहीं, पार्षद ने अपने स्तर से 200 कंबल बांटे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से सुखद अनुभूति होती है। जनसेवा, नारायण सेवा है। गरीबों और लाचारों को ठंड से राहत दिलाना पुण्य का काम है। इस दिशा में सभी को प्रयासरत रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अफजल खान, कुद्दूस अंसारी, प्रदीप तिर्की, राजू तिरंगा, बंटी तिग्गा, बिट्टू सिंह, कलाम अंसारी, विनोद टोप्पो,कलीम अंसारी सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0