वाहनों के सघन चेकिंग अभियान में 30 वाहनों से बतौर जुर्माना 3,35,500 की वसूली की गई

Mar 31, 2021 - 10:31
वाहनों के सघन चेकिंग अभियान में 30 वाहनों से बतौर जुर्माना 3,35,500 की वसूली की गई

रांची: जिला परिवहन पदाधिकारी रांची द्वारा आज खेलगांव तथा दशम थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.
जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची प्रवीण प्रकाश ने वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व करते हुए कुल 157 वाहनों की जांच की.जांच के क्रम में 30 वाहनों से फाइन के रूप में कुल 3,35,500 रुपये की वसूली की गई. इस दौरान 5 टैक्स डिफाल्टर वाहनों को जब्त भी किया गया है.

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि आगे भी प्रत्येक दिन टैक्स डिफॉल्टर गाड़ियों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा.सभी वाहन चालकों एवं मलिकों से अपील है कि ससमय टैक्स जमा करें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0