विजय उराँव हत्याकांड में चार गिरफ़्तार ।

विजय की हत्या चट्टी गांव के निवासी बरतिया उराव ने लाठी-डंडे से पीटकर कर दिया था।

Jul 12, 2020 - 05:55
विजय उराँव हत्याकांड में चार गिरफ़्तार ।

गुमला
घाघरा थाना क्षेत्र के आदर गांव में हुए विजय उरांव हत्याकांड के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में एस डी पी ओ कुलदीप कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विजय की हत्या चट्टी गांव के निवासी बरतिया उराव ने लाठी-डंडे से पीटकर कर दिया था। बाद में शव को छुपाने का प्रयास उसकी पत्नी शांति देवी पड़ोसी सुखना उरांव व बरतिया के नाबालिग पुत्र ने किया था। सभी चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।उहोंने बताया कि बरतिया सनकी मिजाज का आदमी है अक्सर ही वह छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा करता रहता था। शुक्रवार की रात विजय शराब के नशे में बरतिया के घर पर सोया हुआ था तभी अचानक बरतिया आया और विजय से घर जाने को कहा तो विजय ने नशे की हालत में कुछ उल्टा पुल्टा बोल दिया। जिसके बाद विजय का हत्या बरतिया ने कर दिया।इस मौके पर थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0