विधि महाविद्यालय नवादा के कर्मचारी जितेंद्र कुमार उर्फ डब्बू की क़ोरोना से मौत।

मगध मेडिकल कॉलेज में तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से इनकी भर्ती कराई गई थी l

Jul 14, 2020 - 05:26
विधि महाविद्यालय नवादा के कर्मचारी जितेंद्र कुमार उर्फ डब्बू की क़ोरोना से मौत।

बोधगया 

विधि महाविद्यालय नवादा के कर्मचारी जितेंद्र कुमार उर्फ डब्बू  की मौत रविवार की सुबह हो गई l जितेंद्र अपने पूरे परिवार के साथ मगध विश्वविद्यालय परिसर की स्थित क्वार्टर में रहते थे l 
मगध मेडिकल कॉलेज में थे इलाजरत  :

प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जुलाई को मगध मेडिकल कॉलेज में तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से इनकी भर्ती कराई गई थी l  इनके परिवार वालों का कहना है कि जितेंद्र की मौत आज सुबह मगध मेडिकल कॉलेज में हो गई l  उनके  मौत के कुछ घंटे बाद करोना पॉजिटिव होने का रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन द्वारा दिया गया l तत्पश्चात उनका मृत शरीर परिवार वालों को सौंप दिया गया l  परिवार वालों के अनुसार दोपहर बाद उनका दाह  संस्कार भी कर दिया गया है l  जितेंद्र के मौत की खबर मविवि परिसर में आग की तरह फैल गई l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0