शारदा फाउंडेशन ने महिलाओं के बीच बांटी आयरन की दवाएं

Jul 24, 2020 - 10:20
शारदा फाउंडेशन ने महिलाओं के बीच बांटी आयरन की दवाएं

रांची। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करते हुए रातू रोड स्थित मेट्रो गली में जरुरतमंद महिलाओं को शुक्रवार को आयरन की दवाएं,मास्क एवं हेल्थ टॉनिक का वितरण किया। मौके पर कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु महिलाओं को जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने,बार बार साबुन से हाथ धोने को लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाया। इस मौके पर कोविड के रोकथाम हेतु सरकार के दिए गए गाइडलाइंस को भी बताया।इस अवसर पर संस्था के राजीव रंजन, अशुतोष द्विवेदी, अंजलि सिन्हा, सुचिता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0