समाजसेवी रमेश पांडेय के नेतृत्व में युवाओं ने ली भाजमो की सदस्यता

Jan 18, 2021 - 07:21
समाजसेवी रमेश पांडेय के नेतृत्व में युवाओं ने ली भाजमो की सदस्यता

रांची। भारतीय जनता मोर्चा के केन्द्रीय कार्यालय, सिदरौल, नामकुम, रांची में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी के समक्ष राज्य के विभिन्न शहरों से आये सामाजिक कार्यकर्ता सहित सैकड़ों युवाओं ने धनबाद के युवा, जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता रमेश पांडेय के नेतृत्व में भारतीय जनता मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता ली। श्री तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को माला पहना कर पार्टी में शामिल किया और कहा कि अब से हम सब साथी ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता मोर्चा के परिवार हैं। इस अवसर पर श्री पांडेय ने कहा कि वे झारखंड के लौहपुरूष सरयू राय की बेदाग छवि, उनकी नैतिकता तथा नीतियों से प्रभावित होकर अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए है। वहीं, पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता मोर्चा राज्य एवं देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जातीय समीकरण से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व करने, समतामूलक समाज की स्थापना पर बल देने, भ्रष्टाचार एवं अराजकता के प्रति जीरो टाॅलरेंस रखने वाली पार्टी है। यह पार्टी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, समाज के सभी वंचितों के लिए संवदेनशील रहकर उनका उत्थान करने, भ्रष्टाचार से नैतिकतापूर्ण लड़ाई में सदैव आगे रहती है। श्री तिवारी ने कहा कि श्री पांडेय धनबाद के तेजतर्रार जुझारू युवा हैं तथा ये सामाजिक कार्याें में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। साथ ही गरीबों, वंचितों की हरसंभव सहायता करते हैं। श्री पांडेय के हमारे साथ आने से पार्टी अब कोयलांचल में भी काफी मजबूत हुई है। इसका असर आनेवाले त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में देखने को मिलेगा।
धनबाद से श्री पांडेय के साथ पार्टी में शामिल होनेवालों अलग अलग राजनीतिक दलों से और सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य रूप से सपन ओझा, बॉबी पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, अजीत कुमार, श्यामल ओझा, दीनानाथ दूबे, दिशुकुमार, संतोष सहाय, राहुल साव, नागेंद्र सिंह, धनबाद, सत्या पांडेय, प्रमोद पांडेय, रवि मिश्रा, रांची से राकेश कुमार महली, शुभम कुमार द्विवेदी, रंजन, विक्की, अंशु, प्रिंस, आकाश, रामगढ़ से सुमित पांडेय, जमशेदपुर से मनोज सिंह, राम नारायण शर्मा, धनजी पांडेय सहित अन्य पार्टी में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0