सामाजिक संगठन “टीम फोर जीआर” ने धुर्वा डैम परिसर में किया पौधारोपण

Jun 20, 2024 - 07:07
सामाजिक संगठन “टीम फोर जीआर” ने धुर्वा डैम परिसर में किया पौधारोपण

रांची। सामाजिक संस्था टीम फोर जीआर ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत धुर्वा डैम परिसर में पौधरोपण किया। इस क्रम में संस्था द्वारा शीशम के 50 पेंड़ लगाए गए। पौधरोपण अभियान में शामिल संस्था के सभी सदस्यों ने पौधा संरक्षण व संवर्द्धन, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
टीम के संस्थापक अभिषेक सिन्हा ने बताया कि उनकी टीम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
इसके अलावा कोरोना संक्रमण काल के दौरान पीड़ित मानवता के सेवार्थ जरूरतमंदों को भोजन व अन्य सामग्री मुहैया कराने के प्रति भी संस्था तत्पर है।
इस अवसर पर टीम के संस्थापक अभिषेक सिन्हा, सदस्य अंकित गुप्ता, आदित्य सिन्हा, पिया बर्मन, अविनाश सिंह, अनिकेत राज, पंचम सिंह, अभिजीत सिंह, मुस्कान ओझा, अंशिका त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार, चीकू, रवि मलिक, तनु सिंह राजपूत, मयंक, अजीत, रजनीश, विष्णु, आशीष, सूरज, राकेश मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0