घर के बाहर खेलने निकला 11 वर्षीय अमन सात दिनों से लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाया सहयोग नहीं करने का आरोप
समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बाघोंपुर गांव वार्ड-10 से 11 वर्षीय अमन कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। अमन 22 सितंबर को स्कूल से पढ़कर घर लौटा था। इसके बाद वह घर के बाहर खेलने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन सात दिन बाद भी अमन का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

अमन बाघोंपुर गांव निवासी बदलू सहनी का पुत्र है और चार भाई-बहनों में सबसे छोटा है। बच्चे के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने रोसड़ा थाने में आवेदन देकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने गांव और आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
अमन की मां शोभा देवी, पिता बदलू सहनी और दादी सुदामा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अमन की तस्वीर लेकर उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
परिजनों का आरोप है कि थाने में सूचना देने के बावजूद बच्चे की तलाश में उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। सात दिनों से बच्चे का पता नहीं चलने के कारण परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
वहीं, अमन के लापता होने से गांव के लोग भी परेशान हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अमन की तलाश कर उसे सकुशल बरामद करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0